महिला खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न: जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ

फरसाबहार/पंडरीपानी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंडरीपानी में आज विकासखंड स्तरीय महिला खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत फरसाबहार के सभापति एवं सदस्य श्री दयानिधि मानिक शामिल हुए।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती राजकुमारी भगत (बीडीसी), दीपक चौहान (अध्यक्ष, उपसरपंच पंडरीपानी), गजाधर यादव, शंकर यादव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी फरसाबहार श्री दुर्गेश देवांगन, बीआरसी देवेंद्र सिंह, तथा सभी संकुलों से पहुंचे गुरुजी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों, विद्यालय स्टाफ तथा बच्चों की उपस्थिति में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!