Breaking जशपुर टमाटर की परतों के नीचे छिपा था तस्करी का खेल, गश्ती दल की दबिश से भांडा फूटा — तपकरा मोड़ पर पिकअप खेत में उतरी

फरसाबहार/तपकरा।
फरसाबाहर थाना अंतर्गत पमशाला मोड़ के समीप मंगलवार सुबह ऐसा खुलासा हुआ जिसने राहगीरों और पुलिस दोनों को चौंका दिया। टमाटर से लदी दिख रही एक पिकअप तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में उतर गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। लेकिन कुछ ही देर में स्पष्ट हुआ कि वाहन में असल में टमाटर नहीं, बल्कि टमाटर की आड़ में चल रही गौ तस्करी छिपी हुई थी।

गश्ती दल को देखते ही बढ़ाई रफ्तार, मोड़ पर बिगड़ा संतुलन

जानकारी के अनुसार पुलिस की गश्ती टीम सुबह नियमित पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से भागती पिकअप संदिग्ध लगी। पुलिस ने रुकने का संकेत दिया, लेकिन वाहन चालक ने गति और बढ़ा दी। पीछा तेज होते ही पमशाला मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप सीधे खेत में जा धंसी।

घायल मवेसियों को पशु विभाग की टीम पहुंची घटना स्थल

गौ तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने पिकअप जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसी मार्ग से लंबे समय से गौ तस्करी का नेटवर्क सक्रिय था। पुलिस फरार चालक समेत इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!