अखिल भारतीय कुंभकार समाज द्वारा ग्राम नारायणपुर गद्दी में श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ

ग्राम नारायणपुर गद्दी में अखिल भारतीय कुंभकार समाज के तत्वावधान में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है। यह महायज्ञ 24 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक संपन्न होगा।

आज दोपहर लगभग 2:30 बजे त्रिवेणी संगम से पूजास्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं, युवाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा में धार्मिक उत्साह और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में दयानिधि मानिक, सभापति जनपद पंचायत सदस्य फरसाबहार, सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस आध्यात्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर सभी को धार्मिक ऊर्जा और पावन अनुभूति का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!