स्व. संजय भगत की स्मृति में रात्रिकालीन ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
फरसाबहार,

स्वर्गीय संजय भगत जी की स्मृति में आयोजित रात्रि कालीन ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का महाकुंभ, जो 10 नवंबर 2025 से 28 नवंबर 2025 तक चला, उसका भव्य समापन शुक्रवार की रात्रि को किया गया। फाइनल मुकाबला बंदरचुआ और नागलोग फरसाबहार की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में बंदरचुआ की टीम विजेता बनी, जिसे नकद 41,000 रुपए एवं चमचमाती ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
वहीं उपविजेता नागलोग फरसाबहार की टीम को नकद 21,000 रुपए और ट्रॉफी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दयानिधि मानिक, सभापति एवं जनपद पंचायत सदस्य फरसाबहार ने शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत फरसाबहार की सरपंच महोदया, उपसरपंच, पंचगण, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!