फरसाबहार में धूमधाम से आयोजित हुआ विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव

फरसाबहार।
विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन गुरुवार को बड़े ही उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ किया गया। विभिन्न संकुलों से पहुंचे प्रतिभागियों, शिक्षकों और ग्रामीणजनों की भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में वेदप्रकाश भगत, जिला पंचायत सदस्य जशपुर मंचासीन रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुक्तेश्वर साय, दयानिधि मानिक (सभापति जनपद पंचायत फरसाबहार), विकास खंड शिक्षा अधिकारी बीईओ दुर्गेश देवांगन, बीआरसी देवेंद्र सिंह, एबीओ, मंडल संयोजक निवास नायक तथा प्राचार्य प्रदीप कुजूर उपस्थित रहे।

अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान वक्ताओं ने युवा उत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को मंच देने का उद्देश्य सार्थक हो रहा है।

युवा उत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोकनृत्य, गीत, खेलकूद तथा अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों के उत्साह और जनसमुदाय की तालियों ने वातावरण को रोमांचित कर दिया।

पूरे आयोजन में सभी संकुलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय भूमिका रही। ग्रामीणों की उपस्थिति और सहयोग ने कार्यक्रम को और भी सफल बनाया। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई।

उत्सव के समापन पर आयोजन समिति ने अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रमों को बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!