दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरित, फरसाबहार में हुआ भव्य आयोजन

जशपुर/छत्तीसगढ़
फरसाबहार जनपद पंचायत प्रांगण में आज नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्री भरत साय उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दुलारी कपिलेश्वर सिंह, तथा अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमंती साय, उपाध्यक्ष संध्या सत्यम सिंह शामिल हुईं।
कार्यक्रम में मैं दयानिधि मानिक, सभापति जनपद पंचायत सदस्य फरसाबहार, भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहने का सौभाग्य मिला।
विकासखंड के 40 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, बैटरी चलित साइकिल, हेडफोन सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जनपद पंचायत सीओ मिथलेश साय पैंकरा, पीओ आत्मा राम भगत, करा रोपण के सोहन साय, राजकुमार, लालजीत साय, अलीम साय, जयनंदन तिर्की, रितेश सहित कई पदाधिकारियों और ग्रामीणों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!