कोरंगामाल पंचायत में बदहाल सड़क बनी परेशानी का सबब, भालूमुण्डा से अंकिरा मार्ग पर उड़ती धूल से हर दिन जोखिम भरा सफर

फरसाबहार विकासखंड के कोरंगामाल पंचायत अंतर्गत उप ग्राम भालूमुण्डा से अंकिरा पहुंच मार्ग की हालत इन दिनों बेहद जर्जर हो चुकी है। इस मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह धूल और मिट्टी के गट्टों में तब्दील हो गई है, जिससे आए दिन आवाजाही करने वाले ग्रामीणों, स्कूली बच्चों तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर जमी मोटी धूल के कारण दोपहिया और पैदल चलने वालों को फिसलने का खतरा बना रहता है। खासकर सुबह और शाम के समय जब स्कूल के बच्चे इसी मार्ग से गुजरते हैं, तब दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। बारिश होने पर यही धूल की परत कीचड़ में बदल जाती है, जिससे स्थिति और भी भयावह हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत स्तर पर सरपंच को अवगत कराया गया, लेकिन हर बार टालमटोल वाला जवाब ही मिला। सड़क की न तो नियमित सफाई कराई जा रही है और न ही मरम्मत की कोई ठोस पहल की गई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
आवागमन करने वाले लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस मार्ग की सफाई और मरम्मत नहीं कराई गई, तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की है, ताकि आमजन के साथ-साथ स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

👉15वें वित्त आयोग की राशि नहीं मिलने से विकास कार्य प्रभावित, जैसे ही राशि आएगा सड़क की सुधार किया जाएगा,
गजेंद्र कालो
सरपंच कोरंगामाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!