मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत मिडिल स्कूल भगोरा में औचक निरीक्षण

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

फरसाबहार।
सोमवार को मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत मिडिल स्कूल भगोरा में सभापति जनपद पंचायत सदस्य फरसाबाहर दयानिधि मानिक द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था एवं शैक्षणिक गतिविधियों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना रहा।
👉निरीक्षण के दौरान सभापति दयानिधि मानिक ने कक्षाओं में जाकर बच्चों की उपस्थिति, पढ़ाई का स्तर, शिक्षकों की कार्यप्रणाली तथा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों से अध्यापन कार्य, पाठ्यक्रम की प्रगति एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति को लेकर जानकारी ली। साथ ही बच्चों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक समझ और विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी पूछा।

स्वच्छता के विषय में विद्यालय परिसर, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं कक्षा-कक्षों की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान स्वच्छ वातावरण में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। सभापति ने कहा कि स्वच्छ और अनुशासित वातावरण में ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है,इस अवसर पर ग्राम पंचायत भगोरा के सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, ग्रामीणजन, संकुल समन्वयक, विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी के साथ शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अभिभावकों को भी विद्यालय से जोड़ने पर चर्चा की गई।
निरीक्षण के अंत में दयानिधि मानिक ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों से अपेक्षा जताई कि मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के उद्देश्यों को धरातल पर उतारते हुए बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!