फर्जी सशस्त्र बल का जवान बन नौकरी के नाम पर ठगी, दो महिलाओं से 2 लाख ऐंठने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर से पकड़ लाई जशपुर पुलिस, आरोपी को भेजा गया जेल

जशपुर। फर्जी तरीके से खुद को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पुन्नी लाल अनंत (27 वर्ष) निवासी ग्राम टाडा दर्रीकापा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

आरोपी जशपुर में किराए के मकान में रहकर वर्दी पहनता था और आसपास के लोगों को स्वयं को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का सिपाही बताता था। कलेक्ट्रेट परिसर जशपुर में वर्दी पहनकर घूमने के दौरान उसकी मुलाकात दो महिलाओं से हुई, जिन्हें अपनी पहुंच का झांसा देकर कलेक्ट्रेट में नौकरी दिलाने के नाम पर 02 लाख रुपये ठग लिए।

मामले की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 318(2), 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!