मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत 35 श्रद्धालु शिरडी–सिगनापुर–त्र्यंबकेश्वर–शनि धाम के लिए रवाना


जशपुर /फरसाबाहर
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत फरसाबहार विकासखंड से तीर्थ यात्रा पर जाने वाले 35 श्रद्धालुओं का जत्था शिरडी, सिगनापुर, त्र्यंबकेश्वर एवं शनि धाम के दर्शन हेतु विधिवत रूप से रवाना किया गया। इस पावन अवसर पर सभापति जनपद पंचायत सदस्य फरसाबहार दयानिधि मानिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मिथलेश साय, जयनंदन तिर्की, अलीम साय पैंकरा, रितेश साय, राजकुमार अशोक, पूर्णचंद सिकली, भुनेश्वर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद रहे। सभी ने श्रद्धालुओं से संवाद कर शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना की सराहना की और इसे वरिष्ठ नागरिकों व जरूरतमंद श्रद्धालुओं के लिए आस्था से जुड़ी बड़ी सौगात बताया।
श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से नि:शुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर मिलने पर शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, आवास, भोजन एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ तीर्थ यात्रा की शुरुआत की और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!