फरसाबहार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ पल्स पोलियो अभियान, बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी,

आज दिनांक 21 दिसंबर 2025 को फरसाबहार में “दो बूंद जिंदगी” के संदेश के साथ पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत 0 से 05 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई गई, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित किया जा सके।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत फरसाबहार के सभापति सदस्य दयानिधि मानिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की एवं अभिभावकों से अपील की कि वे अपने सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पल्स पोलियो की खुराक दिलाएं।
इस अवसर पर मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाने और अभिभावकों को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाई।
अभियान के दौरान सुरक्षा एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज से पोलियो का पूर्ण उन्मूलन करना है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!