अखिल भारतीय रौतिया समाज की प्रांतीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, संगठन को मजबूत करने पर जोर,

 

अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद की प्रांतीय समिति शाखा छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में मायली नेचर केम में कार्यकारिणी विस्तार समिति का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष श्री घनश्याम सिंह द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री कपिलदेव साय, उपाध्यक्ष सनतन राम, मनबहाल राम निराला, सह सचिव सांझू राम, मीनू सिंह, चन्द्र मोहन सिंह, सह कोषाध्यक्ष समलेश्वर राम, महामंत्री रामसेवक राम, अनिता सिंह, कुंजवती सिंह, मंत्री उमेश प्रधान, शकुंतला सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यकारी अध्यक्ष कपिलदेव साय ने अपने उद्बोधन में प्रांतीय समिति के निर्देशानुसार संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। उपाध्यक्ष मनबहाल निराला ने अंतरिम समिति द्वारा की जा रही गुटबाजी को गलत बताते हुए समाज में एकता बनाए रखने की अपील की।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दामोदर सिंह ने प्रांतीय स्तर पर खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर दिया और भ्रामक बातों से दूर रहने की सलाह दी। जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने भी अंतरिम समिति पर स्वार्थ की राजनीति करने का आरोप लगाया।
कार्यक्रम में केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों द्वारा सभी नवनियुक्त सदस्यों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, युवा पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, बुद्धिजीवी एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!