सुशासन शिविर का आयोजन, प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम सम्पन्न
सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व संसदीय सचिव भरत साय एवं वेदप्रकाश भगत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीडीसी हेमंती साय ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मुक्तेश्वर साय (मंडल अध्यक्ष), दयानिधि मानिक (सभापति, जनपद पंचायत सदस्य फरसाबहार), मिथलेश साय पैंकरा (सीईओ, जनपद पंचायत फरसाबहार) एवं एसडीएम ओंकारेश्वर सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।