अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर तमामुंड में पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के अवसर पर ग्राम तमामुंड में आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन आज दोपहर को हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में युवराज भरत साय जी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में दयानिधि मानिक (सभापति, जनपद पंचायत फरसाबहार), धर्मेंद्र फरसाबहार, जगत राम, चक्रेश, तेजबहादुर मानिक, हरिशंकर चक्रेश, सुशील बूढ़ानाथ, सुनील शेक्सपियर, कुलदीप अमर, नरसिंग सरपंच ग्राम पंचायत फरसाबहार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला लुड़ेग बनाम तपकरा टीम के बीच खेला गया। फाइनल मैच में लुड़ेग की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तपकरा की टीम ने 55 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में लुड़ेग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।
समापन अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं में खेल भावना और अनुशासन को बढ़ावा देते हैं।
















