भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर गृहग्राम लौटे जड़ामाल निवासी भरत सिंह का लवाकेरा क्षेत्र में बाजे-गाजे व देशभक्ति माहौल के बीच भव्य स्वागत,

जशपुर/फरसाबाहर

लवाकेरा क्षेत्र के जड़ामाल गांव निवासी भरत सिंह, जो भारतीय सेना में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं, बुधवार की शाम लगभग 4 बजे अपने गृहग्राम पहुंचे। उनके आगमन पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
ग्रामीणों द्वारा जामडांड से बाजे-गाजे, नाच-गान और देशभक्ति गीतों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भरत सिंह को पुष्पमाला पहनाकर एवं चंदन तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात उन्हें जुलूस के रूप में उनके निवास तक ले जाया गया।
सेना से सेवानिवृत्त होकर गांव लौटे अपने सपूत के सम्मान में पूरे गांव एवं आसपास के क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण रहा। ग्रामीणों ने खुशी का इज़हार करते हुए इसे गर्व का क्षण बताया।
इस संबंध में जानकारी सेवानिवृत्त सैनिक भरत सिंह के बड़े भाई एवं गणमान्य व्यक्ति श्री सत्यम सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!