शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कुनकुरी में मना रौनियार जयंती उत्सव

कुनकुरी।
रौनियार जयंती के पावन अवसर पर कुनकुरी नगर में रौनियार समाज द्वारा भव्य एवं श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि कश्यप की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साह और उल्लास के साथ भाग लिया।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिससे पूरा नगर भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण से सराबोर हो गया। शोभायात्रा में समाज के महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नृत्य, गायन सहित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों में बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समाज की एकता, संस्कृति एवं परंपरा को दर्शाने वाला यह आयोजन नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने अपने संबोधन में सामाजिक एकता को मजबूत करने, मिल-जुलकर कार्य करने तथा समाज के प्रत्येक सदस्य के सुख-दुख में सहभागी बनने का आह्वान किया। वहीं युवा अध्यक्ष शिव गुप्ता ने युवाओं को नशे से दूर रहने, वृक्षारोपण, रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। साथ ही उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्म-प्रशिक्षित बनाने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, उपाध्यक्ष रामचरण गुप्ता, कैलाश नाथ, शीतल गुप्ता, अरुण प्रसाद गुप्ता, आदित्य गुप्ता, संदीप बबलू गुप्ता, युवा अध्यक्ष शिव गुप्ता (शिबू), पुरन गुप्ता, पंकज गुप्ता, गजन गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, नयन गुप्ता, अभिनय गुप्ता, संस्कार गुप्ता, गोविंदा गुप्ता, बंटी गुप्ता, राजा गुप्ता, बिरजू गुप्ता, ऋतिक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!