श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा पर सीमा बारी में रंगारंग नाटक प्रतियोगिता, पुराईनबंध बना प्रथम विजेता

श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर 22 जनवरी को ग्राम पंचायत सीमा बारी में भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन पिछले दो वर्षों से लगातार किया जा रहा है और इस वर्ष प्राण प्रतिष्ठा की तृतीय वर्षगांठ पर इसे और भी भव्य रूप दिया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पुराईनबंध, बागबहार एवं इला (पत्थलगांव) के कलाकारों ने अपनी-अपनी नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन बेहतरीन अभिनय और प्रस्तुति के आधार पर ग्राम पुराईनबंध की टीम ने प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया।
बागबहार की टीम दूसरे स्थान पर रही, जो कुछ ही अंकों से प्रथम स्थान से चूक गई। वहीं ग्राम इला की प्रस्तुति भी सराहनीय रही, जिसने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी।
इस पावन अवसर पर रामगढ़ सीमा बारी में पूजा-अर्चना, हवन एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें गांव के बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सरपंच श्री नवल राम भगत, साधराम भगत, राधेश्याम यादव सहित समस्त युवा समिति का विशेष योगदान रहा, जिनकी मेहनत से आयोजन ऐतिहासिक बना।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सरपंच श्री नवल राम भगत एवं क्षेत्र क्रमांक 4 की बीडीसी श्रीमती सुशीला पैंकरा उपस्थित रहीं।
पुरस्कार वितरण इस प्रकार रहा —
• प्रथम पुरस्कार – सरपंच श्री नवल राम भगत द्वारा
• द्वितीय पुरस्कार – घूरन राम प्रधान द्वारा
• तृतीय पुरस्कार – ग्राम मुखिया महेश्वर साय द्वारा प्रदान किया गया
इस भव्य आयोजन ने पूरे क्षेत्र में भक्ति, संस्कृति और कला का अनुपम संगम प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!