ग्राम पंचायत बोखी में जिला स्तरीय सुशासन शिविर आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

खुलेश्वर यादव की रिपोर्ट:-

फरसाबहार जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बोखी में आज जनकल्याण समस्या निवारण जिला स्तरीय सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना तथा ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना रहा।
शिविर में जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश भगत, जिला कलेक्टर, बीडीसी सुशीला पैंकरा, सरपंच श्री नवल राम भगत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी बतौर अतिथि उपस्थित रहे। शिविर में राजस्व, पंचायत, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य, विद्युत, कृषि सहित सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा सके।
शिविर के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें राशन कार्ड, पेंशन, भूमि विवाद, आवास, बिजली, स्वास्थ्य एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रमुख रहे। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही कई मामलों का निराकरण किया तथा शेष आवेदनों को समयबद्ध समाधान के लिए दर्ज किया गया।
ग्रामीणों में शिविर को लेकर जबरदस्त उत्साह और जागरूकता देखने को मिली। लोगों ने शासन द्वारा सीधे गांव में आकर समस्याओं को सुनने और समाधान करने की पहल की सराहना की। सुशासन शिविर ने ग्रामीणों की उम्मीदों को मजबूत किया और यह विश्वास दिलाया कि शासन जनता के साथ खड़ा है।
यह शिविर शासन की “सुशासन” की सोच को जमीन पर उतारने की एक सशक्त पहल के रूप में सामने आया, जिससे आम नागरिकों को बिना भटकाव अपनी समस्याओं का समाधान एक ही मंच पर मिल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!