कोरंगामाल पंचायत के अटल चौक पर ट्रक ने मचाई तबाही, बाइक सवार युवक गंभीर घायल

कोतबा से लवाकेरा मार्ग पर स्थित कोरंगामाल पंचायत के अटल चौक में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मारते हुए चौक को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी एक पैर टूटने की पुष्टि हुई है।
कोरंगामाल पंचायत के सरपंच गजेंद्र कालो ने बताया कि दुर्घटना के समय एक अज्ञात बाइक सवार युवक विपरीत दिशा में इंडिकेटर जलाकर वाहन चला रहा था, जिससे सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में युवक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घायल युवक की पहचान मोहाडीह निवासी के रूप में की जा रही है।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अटल चौक की संरचना भी क्षतिग्रस्त हो गई। सरपंच गजेंद्र कालो ने बताया कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा।
प्रशासन और पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!