मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के जन्म दिवस पर प्रदेशभर में युवा मोर्चा करेगा विभिन्न कार्यक्रम,

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

शासन की योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों का भाजयुमो करेगा सम्मान : विजय आदित्य

जशपुरनगर :- भारतीय जनता युवा मोर्चा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 62वें जन्मदिन पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों का सम्मान करेगा।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिँह जूदेव ने बताया कि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने सभी पदाधिकारी का ऑनलाइन वर्चुअल बैठक लेते हुए कहा कि आज प्रदेश का हर परिवार सरकार की किसी-न-किसी योजना का लाभ ले रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपए में तेंदूपत्ता की खरीदी की जा रही है। प्रदेश के लगभग 27 लाख किसानों से 3100 रु. प्रति क्विंटल की दर पर धान की खरीदी की जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के लगभग 26 लाख हितग्राही लाभ ले रहे हैं।

श्री टिकरिहा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। हमें मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन पर प्रदेश सरकार को योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों का सम्मान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!