500 किलो गाजर के हलवे के साथ धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिवस, जशपुर में उमड़ा जनसैलाब

जशपुरनगर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस को जशपुर शहर में उत्साह और उल्लास के साथ भव्य रूप से मनाया गया। मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी एवं मानु सोनी के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में 500 किलो गाजर का हलवा तैयार कर भंडारे का आयोजन किया गया।
मुकेश सोनी के कार्यालय के बाहर आयोजित भंडारे में शहरवासियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। बड़ी संख्या में आमजन ने प्रसाद के रूप में गाजर का हलवा ग्रहण किया और मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम में शहर के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से नितीश गुप्ता, हीरा राम, संतोष ठाकुर, गुन्नू रवानी, नागेंद्र भगत, नरेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, दीपू मिश्रा, कृष्णा गुप्ता एवं अभिषेक गुप्ता ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।
पूरे आयोजन के दौरान उत्सवी माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति ने बताया कि इस तरह के सामाजिक एवं सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!