सीमाबारी में लकड़ी बेचने निकले पहाड़ी कोरवा वृद्ध की अचानक गिरने से दर्दनाक मौत, मुंह के बल गिरने से सिर में गंभीर चोट लगने की आशंका, गांव में शोक की लहर,

जशपुर जिले के फरसाबाहर विकास खंड के सीमाबारी पंचायत में एक पहाड़ी कोरवा वृद्ध की अचानक गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम साहस राम (उम्र लगभग 60 वर्ष) बताया जा रहा है।
साहसपुर पंचायत के भूतपूर्व बीडीसी मार्टिन से मिली जानकारी के मुताबिक, साहस राम घर में रखी लकड़ी को गांव में बिक्री करने के लिए निकले थे। इसी दौरान अचानक रास्ते में गिर पड़े। बताया जा रहा है कि वे मुंह के बल गिरे, जिससे सिर में गंभीर चोट लग गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार साहस राम सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और मेहनत-मजदूरी कर जीवनयापन करते थे।
फिलहाल घटना की सूचना संबंधित प्रशासन व पुलिस को दे दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!