नगर पंचायत कुनकुरी में पहली बार 15 वार्डों का महिला सम्मेलन वनभोज सम्पन्न

कुनकुरी। नगर पंचायत कुनकुरी के इतिहास में पहली बार इब मैनी संगम स्थल पर नगर के सभी 15 वार्डों की महिलाओं का भव्य सम्मेलन एवं वनभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने लोककला और लोकसंस्कृति के रंग में रंगकर पारंपरिक नृत्य-गान प्रस्तुत किया और सामूहिक रूप से एक साथ बैठकर भोजन किया।

इस अवसर पर कल्याण आश्रम जशपुर से जिला संगठन मंत्री रविन्द्र शेखर जी, जिलाध्यक्ष बलराम भगत जी, जिला उपाध्यक्ष ललित सिंह जी, संतन भगत जी, मनोज भगत जी, जिला महिला प्रमुख उर्मिला भगत जी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कल्याण आश्रम के कार्यकर्ता एवं रोहित साय (पूर्व विधायक, कुनकुरी विधानसभा) भी विशेष रूप से शामिल हुए। उनके साथ पुरूषोतम ठाकुर जी, मुनेश्वर केसर जी, गौतम राय जी, चन्द्र शेखर जी, लुभावन सिंह जी, श्रीमती विमला भगत जी एवं कु. प्रातिमा भगत जी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
महिला सम्मेलन में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!