कायस्थ महिला समाज का भव्य महिला दिवस समारोह, नृत्य-कविता व सम्मान से गूंजा चित्रगुप्त मंदिर परिस

जशपुरनगर :- जशपुर कायस्थ महिला समाज के द्वारा चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कायस्थ समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर श्रीमती लता श्रीवास्तव एवं डॉ. मधुलिका ने महिला शक्ति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अपने ओजस्वी उद्बोधन से उपस्थित महिलाओं को प्रेरित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत ज्योति श्रीवास्तव, जयंती सिन्हा, सुनीता सिन्हा, श्वेता अंबष्ट, अंशु वर्मा एवं पंखुड़ी अंबष्ट ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं ममता सिन्हा और नीलम वर्मा ने महिला शक्ति और कायस्थ महिला संगठन पर आधारित अपनी स्वरचित कविताओं से कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी।
कार्यक्रम के दौरान ज्योति श्रीवास्तव, स्वाति सिन्हा और स्मिता श्रीवास्तव ने मनोरंजक खेल, प्रश्नोत्तरी और पहेलियों के माध्यम से महिलाओं का भरपूर मनोरंजन किया। प्रियांश श्रीवास्तव ने चुटकुले सुनाकर सभी को खूब हंसाया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण समाज की बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान रहा। कायस्थ समाज की वरिष्ठ महिलाओं को श्रीफल एवं सुंदरकांड धार्मिक ग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन ममता सिन्हा, जयंती सिन्हा और ज्योति श्रीवास्तव ने किया। अंत में सभी महिलाओं ने सामूहिक रूप से गरबा नृत्य कर कार्यक्रम का आनंद लिया।
इस सफल आयोजन में श्रीमती लता श्रीवास्तव, अंजला श्रीवास्तव, रीता वर्मा, उमा वर्मा, सुनीला सिन्हा, सुनीता सिन्हा, अनीता सिन्हा, पूनम सिन्हा, ममता सिन्हा, रश्मि वर्मा, अमृता अंबष्ट, नमिता वर्मा, नीलम सिन्हा, शिल्पी सिन्हा सहित सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!