पेटामारा–कोरंगामाल मार्ग पर अखण्ड महायज्ञ व अष्टप्रहरी संकीर्तन, भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र

विकासखंड फरसाबहार के पेटामारा से कोरंगामाल अमातपारा जाने वाली मुख्य मार्ग में अखण्ड महायज्ञ एवं अष्टप्रहरी राम नाम संकीर्तन का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह धार्मिक आयोजन भव्य रूप में संपन्न हो रहा है, जिसका शुभारंभ सोमवार को हुआ और समापन बुधवार को पूर्णाहुति के साथ किया गया।
सोमवार की सुबह से ही क्षेत्र में भक्ति की गूंज सुनाई देने लगी। श्रद्धालुओं ने पवित्र जल लाकर कलश स्थापना की और पूजा-अर्चना में जुट गए। उपवास रखे भक्तों ने पूरे दिन यज्ञ की तैयारियों में भाग लिया। कलश यात्रा के बाद अधिवास कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय पुजारियों ने विधिवत पूजा कर यज्ञ का शुभारंभ कराया। इसके पश्चात देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा और “हरे कृष्ण, हरे राम” महामंत्र से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
मंगलवार की सुबह से अखण्ड कीर्तन की शुरुआत हुई, जो लगातार 24 घंटे तक जारी रहा। ओडिशा और जशपुर क्षेत्र से आए कीर्तन मंडलों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया। मंडलियों ने परिक्रमा करते हुए नृत्य और संकीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में डी.डी.सी. श्रीमती दुलारी सिंह एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कपिलेश्वर सिंह भी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!