जशपुर जिले के फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व टीबी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्ष 2027 तक टीबी मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सदस्य एवं सभापति दयानिधि मानिक शामिल हुए। उनके साथ मंडल अध्यक्ष पंडरिपानी बलराम मकरा, अनुसूचित जनजाति प्रतिनिधि संतोष मकरा, बीएमओ डॉ. के.के. डाहीरे, टीबी सुपरवाइजर मनभावन मिंज, बीपीएम तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर मितानिनों और ग्रामीणों की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही। कार्यक्रम में टीबी रोग के प्रति जागरूकता फैलाने, समय पर जांच एवं उपचार कराने तथा इसे जड़ से खत्म करने के लिए सभी को प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!