डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में चैत्र नवरात्रि के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए 5 असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। ये सभी आरोपी डोंगरगढ़ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से वाद-विवाद, हल्ला-गुल्ला और विवाद की स्थिति उत्पन्न कर रहे थे।
पुलिस को सूचना मिलने पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पांचों आरोपियों को शांति भंग करते हुए पाया गया। समझाने के बावजूद नहीं मानने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
आरोपीगण के नाम: संदीप कुमार वर्मा (20 वर्ष), एकलव्य हठीले (19 वर्ष), सुनील साहू (21 वर्ष), आकाश कुमार कोषे (23 वर्ष) एवं श्रवण कुमार कंवर (22 वर्ष)।
पुलिस ने सभी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें एसडीएम न्यायालय डोंगरगढ़ में पेश किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी संतोष जायसवाल के नेतृत्व में की गई।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त, पेट्रोलिंग, नाकाबंदी और होटल-ढाबों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!