बलरामपुर। शहर के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार में सुरंग बनाकर अंदर प्रवेश किया और करीब 3 किलो चांदी सहित लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए।

घटना शहर के बीचो-बीच होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। चोरी की वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
















