*शब्दमुंडा में तीन दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन*
जशपुर /कांसाबेल

ग्राम शब्दमुंडा में तीन दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन का संचालन एकल श्रीहरी कथा प्रसार के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें कथा वाचिका सुमी रेखा दीदी जी द्वारा श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराया जाएगा।
आयोजन की शुरुआत 25 मार्च 2026, बुधवार को दोपहर 3 बजे कलश यात्रा, नाम महिमा एवं सत्संग महिमा के साथ होगी। दूसरे दिन 26 मार्च 2026, गुरुवार को शिव-पार्वती विवाह उत्सव कथा का आयोजन किया जाएगा। वहीं तीसरे दिन 27 मार्च 2026, शुक्रवार को बाल कांड अंतर्गत श्रीराम जन्मोत्सव कथा का आयोजन होगा।
कथा का समय प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन पंचायत पारा आम बगीचा के पास किया जाएगा।
आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।
















