मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बुधवार को बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत 4 लाख 95 हजार से अधिक परिवारों को 495 करोड़ 96 लाख रुपये की राशि अंतरित की। इसमें कोंडागांव जिले के 7673 हितग्राहियों को 7 करोड़ 67 लाख रुपये सीधे उनके खातों में प्राप्त हुए।

कोंडागांव में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेण्डी मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने योजना को भूमिहीन श्रमिकों के लिए बड़ी राहत बताते हुए आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बताया।

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!