दुलदुला विकासखंड के सिरीमकेला संकुल अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सुनकाडाड़ के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। यहां कक्षा पहली से चौथी तक के बच्चे फर्राटेदार अंग्रेजी में अपना पूरा परिचय दे रहे हैं, वहीं कक्षा पांचवीं का एक छात्र 20 तक के पहाड़े बिना रुके सुना रहा है।
छात्रों की इस उपलब्धि से उत्साहित होकर शिक्षक श्री भुवनेश्वर सूर्यवंशी ने उन्हें पेन और चॉकलेट देकर सम्मानित किया तथा आगे भी निरंतर सीखने और अपने गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षक के प्रोत्साहन से बच्चों में सीखने की ललक बढ़ रही है और उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है। यह प्रयास अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणादायक बन सकता है, जिससे सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और पहचान दोनों मजबूत होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!