ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मवेशियों को कुचला,
बड़ा हादसा
मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कुटिघाट के पास तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में मौके पर ही 10 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि 2 मवेशी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।
















