कांसाबेल थाना क्षेत्र में पीडीएस (PDS) बारदानों के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। आरोपियों ने 33,850 नग बारदानों की हेराफेरी कर लगभग 8 लाख 39 हजार 500 रुपये का गबन किया था।
इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रिजवान अली और बारदानों के खरीददार सुधीर साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
👉 मामले की प्रमुख बातें:
जिला विपणन अधिकारी की रिपोर्ट पर कांसाबेल थाना में मामला दर्ज
आरोपियों के खिलाफ धारा 408, 420, 411 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से
पिकअप वाहन (MP 65-GA-0244)
4000 नग बारदाने (बोरियां)
जप्त किए
👉 गिरफ्तार आरोपी:
रिजवान अली (37 वर्ष) – ग्राम देवल्ला पारा, मानपुर, थाना सूरजपुर, जिला सूरजपुर
सुधीर साहू (42 वर्ष) – मठ पारा, बिलासपुर चौक अंबिकापुर, जिला सरगुजा
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और इस गबन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!