मगधा यादव समाज का जिलास्तरीय वार्षिक सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम गरिमामयी वातावरण में संपन्न

छत्तीसगढ़ मगधा यादव समाज द्वारा जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पुराईनबंध में जिलास्तरीय वार्षिक सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी ने इसे उत्साह, एकता और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक बना दिया।
इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में *छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय गजेंद्र यादव जी* एवं अखिल भारतीय कंवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष *आदरणीय कौशल्या विष्णुदेव साय जी* विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजनांदगांव के महापौर माननीय मधुसूदन यादव जी, चंद्रपुर विधायक एवं पूर्व सांसद आदरणीय रामकुमार यादव जी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय धानमती यादव जी, प्रदेश स्तर के वरिष्ठ समाजसेवी आदरणीय रमेश यादव जी तथा आदरणीय केनू राम यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
जिले के कोने-कोने से बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति एवं युवा शक्ति की सहभागिता रही, जिससे पूरा वातावरण सामाजिक एकता और उत्साह से ओतप्रोत नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान *सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु जी* ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता, शिक्षा के बढ़ते महत्व, युवाओं की भूमिका और संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में यादव समाज की संख्या दूसरे स्थान पर है, ऐसे में समाज को संगठित रहकर अपनी शक्ति को पहचानना और उसे सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना आवश्यक है।

*मुख्य अतिथि गजेंद्र यादव जी* ने शिक्षा को समाज के विकास की आधारशिला बताते हुए युवाओं को उच्च शिक्षा और प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही सशक्त समाज का निर्माण करता है।
वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष *कौशल्या विष्णुदेव साय जी* ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया। अन्य अतिथियों ने भी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आपसी सहयोग, एकजुटता और निरंतर प्रयास को आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में समाज के उज्ज्वल भविष्य को लेकर सार्थक चर्चा हुई तथा शिक्षा, रोजगार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।
यह सम्मेलन न केवल एक आयोजन रहा, बल्कि समाज को नई दिशा देने वाला मंच साबित हुआ, जहां से एकता, सहयोग और प्रगति का सशक्त संदेश पूरे क्षेत्र में प्रसारित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!