कोरबा में आयोजित बागेश्वर धाम की दिव्य कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के सान्निध्य में चल रही इस कथा में लाखों की संख्या में भक्त शामिल हुए। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा। दूर-दराज के गांवों और अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

कथा के दौरान श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। पूरे पंडाल में भक्ति गीतों और जयकारों की गूंज से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, बैठने और सुरक्षा सहित व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!