
थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर दिनांक 10.04.26 की रात्रि करीबन 11.45 बजे थाना के सामने मेन रोड पर नाकाबंदी कर, ली बस की तलाशी
तलाशी के दौरान बस की डिक्की में दो झोले के अंदर रखे चार कार्टून में,100-100ml वाली 480 नग प्रतिबंधित कोडीन फास्फेट एंड ट्राई पॉलिडिन हाइड्रोक्लोराइड ऑनरेक्स नाम की नशीली कफ सिरफ
पुलिस ने सभी कफ सिरफ को किया जप्त, जप्त कुल 48 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरफ की बाजार में कीमत लगभग 96 हजार 7सौ 20 रु
आरोपियों के विरुद्ध थाना तपकरा में एन डी पी एस एक्ट की धारा 21(C) के तहत अपराध पंजीबद्ध,
पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि उक्त कफ सिरफ को उनके द्वारा गया बिहार से लाया गया था, उक्त संबंध में पुलिस की जांच जारी है, जांच के दौरान मामले में संलिप्त अन्य आरोपीयों को भी बख्शा नहीं जाएगा।
नाम गिरफ्तार आरोपी क्रमशः -1. बसंत पटेल उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम बगुडेगा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ (छ .ग)(कंडक्टर)।
2. सतीश कुमार चौहान उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम नैला जूना तलाब, थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा (छ .ग)(बस का खलासी)।
3. भोला राम उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम कंडोरा थाना कुनकुरी जिला जशपुर ( छ.ग)(ड्राइवर)।
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बस क्रमांक CG -13-Q -1800 को भी किया जप्त,
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.04.26 की रात्रि करीबन 11.00 बजे थाना तपकरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि जशपुर की ओर से तपकरा होते हुए, रायगढ़ जाने वाली वासुदेव सवारी बस क्रमांक CG – 13-Q -1800 में भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरफ को छुपाकर ले जाया जा रहा है, जिस पर तपकरा पुलिस के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल थाने के सामने मेन रोड पर नाकाबंदी की गई, तथा रात्रि करीबन 11.45 बजे वासुदेव बस आता दिखाई देने पर, उसे रोककर उक्त बस की तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान पुलिस को बस की डिक्की में डिक्की में दो झोले के अंदर रखे चार कार्टून में,100-100ml वाली 480 नग प्रतिबंधित कोडीन फास्फेट एंड ट्राई पॉलिडिन हाइड्रोक्लोराइड ऑनरेक्स नाम की नशीली कफ सिरफ मिला, जिसके संबंध में बस के कंडक्टर बसंत पटेल, खलासी सतीश कुमार व बस के ड्राइवर भोला राम से पूछताछ करने पर उनके द्वारा, शुरुवात में अनभिज्ञता जताई गई, परंतु पुलिस की मनोवैज्ञानिक पूछताछ पर उनके द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि, उनके द्वारा उक्त नशीली कफ सिरफ को, बिहार राज्य के गया से लाया गया था, व उसे उनके द्वारा बिक्री हेतु रायगढ़ ले जाया जा रहा था,। पुलिस के द्वारा समस्त 480 नग सीसी में कुल 48 लीटर प्रतिबंधित नशीली कफ सिरफ को जप्त कर लिया गया। जप्त कफ सिरफ की बाजार में कीमत लगभग 96 हजार 7 सौ 20रु है।
आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है व पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वासुदेव बस को भी जप्त कर लिया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है, तस्करी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
मामले की कार्यवाही व कफ सिरफ सहित आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना तपकरा से सहायक उप निरीक्षक राम जी साय पैंकरा, प्रधान आरक्षक अजय कुमार लकड़ा, आरक्षक महेंद्र पैंकरा, किशुन कुमार, रूपेश यादव, व लोकेश ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
















