फरसाबहार। विकासखंड फरसाबहार के ग्राम कोरंगामाल के भाटीपारा में भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ अष्ट प्रहर अखंड नाम यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। शुक्रवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार तुमला, टिकलीपारा, भालूमुमुंडा, सागजोर सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।
यज्ञ स्थल पर “हरे राम-हरे कृष्ण” महामंत्र की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना व अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आकर्षक सजावट से सजे आयोजन स्थल ने माहौल को और भी दिव्य बना दिया।
इस अवसर पर जिला पंचयात सदस्य श्रीमती दुलारी सिंह, भगवान श्री कृष्ण कोपूजा अर्चना करते हुए, क्षेत्र की सुख समृद्धि की मनोकामनाएं की साथ ही वरिष्ठ नेता श्री कपिलेश्वर सिंह, कोरंगामाल पंचायत के भूतपूर्व सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!