भीषण गर्मी में मटकों की बढ़ी मांग, कुम्हारों के चेहरे खिले

क्षेत्र के साप्ताहिक हाट में इन दिनों तेज गर्मी के चलते मिट्टी के मटकों की मांग में खासा इजाफा देखा जा रहा है। दुलदुला-अंकिरा क्षेत्र के कुम्हारों द्वारा बनाए गए मटके और पारंपरिक बर्तन बड़ी संख्या में बिक्री के लिए पहुंच रहे हैं, जिन्हें ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं। चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के बीच लोग ठंडे पानी के लिए फिर से पारंपरिक मटकों की ओर रुख कर रहे हैं, क्योंकि इनमें रखा पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।
हाट में आए कुम्हारों का कहना है कि मिट्टी के मटके मजबूत और टिकाऊ होते हैं, जिससे हर साल गर्मी में इनकी मांग बढ़ जाती है। हालांकि, प्लास्टिक, स्टील और फ्रिज के बढ़ते उपयोग ने इस पारंपरिक व्यवसाय के सामने चुनौती भी खड़ी कर दी है, जिससे उन्हें उचित दाम नहीं मिल पाता। इसके बावजूद गर्मी बढ़ने के साथ मटकों की बिक्री में फिर से तेजी देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!