फरसाबहार विकासखंड में बुधवार 30 अप्रैल 2026 को शिक्षा विभाग द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे तीन शिक्षकों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय फरसाबहार में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन ही पेंशन अदायगी प्रपत्र वितरित किए गए, जिससे शिक्षकों ने खुशी जताई।

सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों में प्राथमिक शाला डॉगबंधी के प्रधान पाठक श्री सुखेश्वर साय, प्राथमिक विद्यालय फरदबहार के प्रधान पाठक श्री मंत्री साय एवं प्राथमिक विद्यालय अबीरा के प्रधान पाठक श्री नानूराम चौहान शामिल रहे। इस अवसर पर सभी शिक्षकों को तिलक चंदन लगाकर शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दुर्गेश देवांगन, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री रविंद्र नाथ साय, खंड स्रोत समन्वयक श्री देवेंद्र कुमार सिंह, खंड प्रभारी लिपिक श्री राजकुमार साय सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन प्रपत्र उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!