सुशासन तिहार के दौरान जशपुर जिले के ग्राम भैंसामुड़ा में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai का संवेदनशील और प्रेरणादायक अंदाज देखने को मिला। विकासखंड पत्थलगांव के इस दूरस्थ गांव में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकानों का औचक निरीक्षण किया।

गांव से गुजरते समय उनकी नजर हितग्राही अनुसुइया पैंकरा के निर्माणाधीन घर पर पड़ी, जिसके बाद वे तत्काल वाहन से उतरकर मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने श्रमिकों से आत्मीय बातचीत करते हुए उनके मेहनत की सराहना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने खुद करणी उठाकर सीमेंट-गारा से ईंट जोड़ते हुए श्रमदान किया। मुख्यमंत्री को अपने हाथों से निर्माण कार्य करते देख ग्रामीण भावुक हो उठे। लोगों ने इसे जनसेवा और सादगी का अनूठा उदाहरण बताया।
हितग्राही अनुसुइया पैंकरा ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से उनका वर्षों पुराना पक्का घर का सपना पूरा हो रहा है। वहीं मुख्यमंत्री ने राजमिस्त्री मोहन चक्रेश से भी चर्चा कर उनके रोजगार और पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!