अंकिरा / जशपुर

रात्रिकालीन गांझियाडीह प्रीमियर लीग (GPL) सीजन–04 का शुभारंभ 23 अप्रैल से हुआ था, जिसका भव्य समापन 7 मई को संपन्न हुआ। इस क्रिकेट महाकुंभ में छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा की कुल 48 टीमों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान क्षेत्र में खेल और उत्साह का माहौल बना रहा।


समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गांझियाडीह के उपसरपंच एवं भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता किरण सिंह जी उपस्थित रहे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुक्तेश्वर साय, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंडरीपानी विशिष्ट अतिथि शिवकुमार साय मंडी प्रभारी एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष, पंकज गुप्ता नगर सेठ एवं इलेक्ट्रॉनिक्स फर्नीचर क्षेत्रीय बीडीसी अंजना एक्का एवं पुकेशसाय शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमलता साय सरपंच गांझियाडीह ने की। साथ ही शिव प्रसाद गुप्ता GPL समिति अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति रही।
फाइनल मुकाबला सियारपारा एवं बाराद्वार बस्ती की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सियारपारा की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए बाराद्वार बस्ती के सलामी बल्लेबाज संजय एवं मंजीत ने शानदार शुरुआत देते हुए टीम को 84 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सियारपारा की टीम की ओर से बल्लेबाज सैंडी एवं मध्यक्रम के खिलाड़ी छवि बंजारा ने शानदार प्रदर्शन किया। छवि बंजारा ने मात्र 17 गेंदों में ताबड़तोड़ 48 रन बनाकर बड़े-बड़े चौके और छक्कों की मदद से टीम को आसान जीत दिलाई। इस शानदार प्रदर्शन के साथ सियारपारा की टीम ने फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि श्री मुक्तेश्वर साय भाजपा मंडल अध्यक्ष पंडरीपानी ने अपने द्वारा उद्बोधन में स्पष्ट शब्दों में कहा कि खेल हमेशा टीम भावना एकता का प्रतीक का है साथ ही खेल से व्यक्ति का शारीरिक मानसिक विकाश भी होता है।
रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में खेल प्रेमी, माताएं-बहनें एवं युवा उपस्थित रहे। बच्चों में भी क्रिकेट को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन के सफल संचालन के साथ गांझियाडीह प्रीमियर लीग का चौथा संस्करण हर्षोल्लास एवं सफलता के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!