विकासखंड फरसाबहार में सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों के कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले 13 विद्यालयों के प्राचार्यों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित प्राचार्यों में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय तपकरा के श्री सी.आर. भगत, स्वामी आत्मानंद विद्यालय फरसाबहार के श्री प्रदीप कुजुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोल्हनझरिया के श्री अनंत कुमार सिंह, शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय कँदईबहार की श्रीमती राजकिशोरी तिग्गा, शासकीय हाई स्कूल सिंगीबहार के श्री ऊबराज नायक, शासकीय हाई स्कूल सुण्डरू के श्री मुन्ना राम भगत, शासकीय हाई स्कूल कुम्हारबहार के श्री गीता प्रसाद सिदार, शासकीय हाई स्कूल जोरंडाझरिया के श्री उल्लास चंद्र मिंज, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंडरीपानी की श्रीमती शोभा सिंह शामिल रहे।
इसके अलावा अनुदान प्राप्त विद्यालय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जबला तपकरा के प्रसन्न तिर्की तथा अशासकीय विद्यालयों में होली स्पिरिट हाई स्कूल पोकपानी सुण्डरू की वीर कुमारी बखला, ज्ञानोदय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जबला तपकरा की अंजना पाले एवं सेंट जोसेफ उत्तर माध्यमिक विद्यालय खारीबहार की कांति कुजूर को भी सम्मानित किया गया।
बैठक में सभी विद्यालयों के परीक्षा परिणामों की समीक्षा की गई। जिन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत से कम रहा, उनके प्राचार्यों ने उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यालयों से प्रेरणा लेकर आगामी वर्ष शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!