लावाकेरा-लैलूंगा मार्ग पर अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक गंभीर घायल
लावाकेरा-लैलूंगा मुख्य मार्ग पर बरडीह स्थित कोकसारा नाला के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक बाइक क्रमांक ओडी 16 एम 1805 से लावाकेरा की ओर से आ रहा था।
घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल युवक को फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।
फिलहाल घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
















