लैलूंगा-लावाकेरा स्टेट हाईवे पर कोनपारा हनुमान मंदिर के पास रविवार दोपहर करीब 1 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि लैलूंगा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित हो गई। कार पहले पुलिया के डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे खेत में पलट गई।
जानकारी के मुताबिक वाहन में सवार लोग महासमुंद से जशपुर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही तुमला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को आई झपकी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!