फरसाबहार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में रविवार सुबह 9 बजे पल्स पोलियो महाअभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दो बूंद जीवन रक्षक दवा पिलाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सभापति दयानिधि मानिक उपस्थित रहे। इस दौरान ग्राम पंचायत फरसाबहार के सरपंच, बीएमओ डॉ. के.के. डाहीरे, बीपीएम, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। कार्यक्रम का समापन सभी की सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक हुआ।
















