विकासखंड फरसाबहार में सुशासन शिविर अमडीहा में लगाया गया जिसमें शिक्षा विभाग का इस वर्ष सत्र 2025- 26 में विकासखंड का 10वीं 12वीं एवं केंद्रीयकृत परीक्षा पांचवी एवं आठवीं का रिजल्ट बहुत अच्छा रहा है।
अमडीहा शिविर के दौरान प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी शिक्षा विभाग द्वारा केंद्रीकृत परीक्षा कक्षा पांचवी एवं आठवीं में संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही विकासखंड फरसाबहार कक्षा दसवीं एवं 12वीं के प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।
अमडीहा शिविर अंतर्गत 10 संकुल शामिल हुए जिसमें 6 हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल आते हैं जिनमें से कुल 39 छात्र छात्राओं को संकुल स्तर पर उच्चतम अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले छात्रों में संकुल केंद्र पुराईनबंध से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान दामिनी पैंकरा तथा प्रफुल यादव एवं कक्षा आठवीं से मधुरिमा सिंह ,इसी प्रकार कक्षा दसवीं से सपना पैंकरा को सम्मानित किया गया।
संकुल केंद्र साजबहार से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान इलबीन कुजूर एवं कक्षा आठवीं से पायल पैंकरा को सम्मानित किया गया।
संकुल केंद्र जामबहार से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान नोबिना खेस्स एवं कक्षा आठवीं में मोनिका सोरेन को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार संकुल केंद्र सुंडरू से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान प्रियंका चौहान एवं नेहा मांझी ,कक्षा आठवीं से लक्की मांझी एवं अनिवेश खाखा ,लक्ष्मी यादव तथा कक्षा दसवीं से पूर्णिमा यादव एवं अश्विन्ता खाखा को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार संकुल केंद्र केरसई से कक्षा पांचवी में अंशदीप मिंज एवं शेफाली मिंज ,कक्षा आठवीं में भारती पैंकरा, कक्षा दसवीं से भारती चौहान एवं कक्षा 12वीं से अंजू कुमारी साहू को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया ।
संकुल केंद्र लठबोरा से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान हेतु माही नाग एवं नन्द किशोर ,कक्षा आठवीं में अमिता डनसेना को पुरस्कृत किया गया।
इसी प्रकार संकुल केंद्र सिंगीबहार से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान दिव्या पैकरा को कक्षा आठवीं से आमिषा खेस्स को कक्षा दसवीं से वर्षा को पुरस्कृत किया गया ।
संकुल केंद्र तपकरा से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान नमन कुमार गुप्ता एवं आशा चौधरी,कक्षा आठवीं से स्वज्ञा स्वरमिता वैष्णव एवं अक्षरा गुप्ता कक्षा दसवीं से अल्पना मांझी एवं सुयश गुप्ता कक्षा बारहवीं से जानसी जांगड़े एवं अमीषा टोंप्पों को पुरस्कृत किया गया इसी प्रकार संकुल केंद्र अबिरा से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान योगानन्द यादव कक्षा आठवीं में सत्यवती पैंकरा को पुरस्कृत किया गया।
इसी प्रकार संकुल केंद्र समडमा से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान हेतु नयन डनसेना एवं करन डनसेना तथा आठवीं में अनुराग गुप्ता को सम्मानित किया गया ।
उक्त पुरस्कार प्राप्त छात्रों को सभी छात्रों, पालकों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने सबको इसकी बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती दुलारी सिंह जी सदस्य जिला पंचायत जशपुर ,अति विशिष्ट अतिथि श्री भरत साय जी पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव ,श्रीमती संध्या सिंह जी जनपद उपाध्यक्ष , डॉ अजय शर्मा जी पूर्व जिला पंचायत सदस्य , श्री कपिलेश्वर सिंह जी पूर्व मण्डल अध्यक्ष तपकरा ,श्री भजन साय जी माननीय मुख्यमंत्री जी के निज सहायक ,श्री संतोष जायसवाल पूर्व जनपद सदस्य ,श्री आदेश जायसवाल युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष ,श्री मंगरु साय जी राष्ट्रीय महामंत्री कंवर समाज ,श्री रामनिवास गुप्ता जी जिला संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ जशपुर (भाजपा) ,सर्व सरपंच एवं उपसरपंच की गरिमामय उपस्थिति मे सम्पन्न हुए। उक्त कार्यक्रम में अनुभगीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार फरसाबहार एवं तपकरा , सीईओ जनपद पंचायत, बीईओ, सहायक बीईओ, बीआरसी फरसाबहार सभी संकुल शैक्षिक समन्वयक ,प्राचार्य एवं शिक्षक के साथ जिले एवं विकासखंड के अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिक पालक गण उपस्थित रहे।




सरगुजा
कवर्धा
कुनकुरी
कोरबा
छत्तीसगढ़
जशपुर
जशपुर न्यूज़
तपकारा
तुमला
दुल दुला
फरसाबाहर
ब्रेकिंग
लवाकेरा
अमडीहा सुशासन शिविर में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, 39 छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत












