विकासखंड फरसाबहार में सुशासन शिविर भेलवा में लगाया गया जिसमें शिक्षा विभाग का इस वर्ष सत्र 2025- 26 में विकासखंड का 10वीं 12वीं एवं केंद्रीयकृत परीक्षा पांचवी एवं आठवीं का रिजल्ट बहुत अच्छा रहा है।
भेलवा शिविर के दौरान प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी शिक्षा विभाग द्वारा केंद्रीकृत परीक्षा कक्षा पांचवी एवं आठवीं में संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही विकासखंड फरसाबहार कक्षा दसवीं एवं 12वीं के प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।
भेलवा शिविर अंतर्गत 10 संकुल शामिल हुए जिसमें 6 हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल आते हैं जिनमें से कुल 36 छात्र छात्राओं को संकुल स्तर पर उच्चतम अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले छात्रों में संकुल केंद्र जोरंडाझरिया से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान जानवी सिंह एवं दर्शन चौहान एवं कक्षा आठवीं से मधुरिमा सिंह एवं रूपेश प्रधान ,इसी प्रकार कक्षा दसवीं से धनेश्वरी दास को सम्मानित किया गया।
संकुल केंद्र भेलवा से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान चंद्रिका बारिक एवं कक्षा आठवीं से सनम नाग को सम्मानित किया गया।
संकुल केंद्र तेलाइन से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान ऋषभ चौहान एवं कक्षा आठवीं में मनोज कुमार को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार संकुल केंद्र कोल्हेनझरिया से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान सूर्यकांत ,कक्षा आठवीं से महासोमानंद एवं कक्षा दसवीं से फूलेता यादव एवं कक्षा 12वीं से नीरज वैद्य को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार संकुल केंद्र गंझीयाडीह से कक्षा पांचवी में श्रुति प्रधान एवं श्रद्धा प्रधान ,कक्षा आठवीं में लक्ष्मी यादव एवं निकिता कुजूर कक्षा दसवीं से अमनदीप सिंह एवं कक्षा 12वीं से हरजीत सिंह को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया ।
संकुल केंद्र महुआडीह से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान हेतु अमृत मुंडा एवं रितु पैकरा ,कक्षा आठवीं में पूनम बाई को पुरस्कृत किया गया।
इसी प्रकार संकुल केंद्र कुम्हारबहार से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान हरिप्रिया सिंह एवं प्रतिमा पैकरा को कक्षा आठवीं से टीया यादव को कक्षा दसवीं से गीतावली पैकरा को पुरस्कृत किया गया ।
संकुल केंद्र तुमला से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान अनुपम मिंज एवं अनोल्ड टोप्पो कक्षा आठवीं से अनामिका पैकरा कक्षा दसवीं से रितु यादव कक्षा बारहवीं से नेहा चौहान को पुरस्कृत किया गया इसी प्रकार संकुल केंद्र सागजोर से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान हर्षिता नायक कक्षा आठवीं में देवराज साने एवं कक्षा दसवीं में सरस्वती गहिर को पुरस्कृत किया गया।
इसी प्रकार संकुल केंद्र डुमरिया से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान हेतु प्रतिभा खलखो एवं आठवीं में गुलशन कुमार पैकरा को सम्मानित किया गया ।
उक्त पुरस्कार प्राप्त छात्रों को सभी छात्रों, पालकों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने सबको इसकी बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वेद प्रकाश भगत जी सदस्य जिला पंचायत जशपुर ,अति विशिष्ट अतिथि श्री भरत साय जी पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव, श्री घनश्याम यादव जी, श्रीमति कौशल्या यादव जी सर्व सरपंच की गरिमामय उपस्थिति सम्पन्न हुए। उक्त कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री रोहित व्यास जी , अनुभगीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार फरसाबहार , सीईओ जनपद पंचायत, बीईओ, सहायक बीईओ, बीआरसी फरसाबहार सभी संकुल शैक्षिक समन्वयक ,प्राचार्य एवं शिक्षक के साथ जिले एवं विकासखंड के अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिक पालक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!