फरसाबहार/जशपुरनगर। नई चेतना 5.0 अभियान के तहत पंडरीपानी में संगवारी संसाधन जेंडर केंद्र का शुभारंभ एवं उद्घाटन समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत फरसाबहार के सभापति एवं जनपद सदस्य दयानिधि मानिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बीडीसी सुशीला साय, बीपीएम नईम अंसारी, नीरजा मैडम, एसी रंजीत नायक, शकुंतला भगत सहित विभिन्न क्लस्टर की दीदियां एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों की उपस्थिति में केंद्र का उद्घाटन किया गया।

संगवारी संसाधन जेंडर केंद्र महिलाओं के अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। केंद्र के माध्यम से महिलाओं को जागरूकता, मार्गदर्शन, आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता एवं महिलाओं को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने के महत्व पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर दयानिधि मानिक ने समस्त क्षेत्रवासियों को केंद्र के शुभारंभ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल महिलाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं समानता की दिशा में सभी को मिलकर सकारात्मक प्रयास करने चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं क्लस्टर की दीदियों ने इस पहल की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!