जशपुर जिले के सरपंचों के संगठन “जिला सरपंच संघ” का पुनर्गठन शुक्रवार को कुनकुरी जनपद पंचायत सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। सर्वसम्मति से जामटोली ग्राम पंचायत के सरपंच कुंवर साय पैंकरा को जिलाध्यक्ष पद के लिए चुना गया।

बैठक में उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित कुछ अन्य पदों के लिए भी निर्विरोध चुनाव हुए, जबकि शेष पदों पर फैसला अगली बैठक में लिया जाएगा।

कुंवर साय पैंकरा की नियुक्ति की खबर से उनके क्षेत्र नागलोक फरसाबहार में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाइयाँ दीं।

नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष कुंवर साय पैंकरा ने बताया कि वे सरपंचों की आवाज़ को मजबूती से उठाने और ग्रामीण विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!