विश्व आदिवासी दिवस पर फरसाबहार में भव्य कार्यक्रम

फरसाबहार। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विकासखंड इकाई फरसाबहार की अगुवाई में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आदिवासी समाज के सामाजिक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भजन साय (पूर्व जनपद सीईओ) थे, अध्यक्षता कुंवर साय पैंकरा (जिलाध्यक्ष, सरपंच संघ जशपुर) ने की। विशिष्ट अतिथियों में अल्बर्ट मिंज (ब्लॉक अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज), युवराज साय (ब्लॉक सचिव), अरुण खलखो (कोषाध्यक्ष) एवं जे. रोम मिंज सहित महिला नेत्री श्रीमती नीलिमा कुंवर व सरपंच गण मौजूद रहे।

जनपद पंचायत प्रांगण से रैली निकाली गई, जो फरसाबहार थाना चौक से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुँची। रैली के दौरान “आदिवासी एकता जिंदाबाद” एवं “एक तीर, एक कमान, सारे आदिवासी एक समान” के नारे गूँजे। पंडाल में अतिथियों का पुष्पहार और गुलदस्ते से स्वागत किया गया, साथ ही सांस्कृतिक नृत्य दल ने पारंपरिक नृत्य से सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि भजन साय ने अपने संबोधन में आदिवासी समाज की एकता और विकास पर जोर दिया। श्रीमती नीलिमा कुंवर ने महिला शक्ति को सामाजिक विकास में आगे आने का आह्वान किया। जे. रोम मिंज ने रैली की अगुवाई की और पाँचवीं अनुसूची पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन हेमंत कुमार पैंकरा ने किया और अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!